कंप्यूटर पर काम करने वाले इस खबर को जरुर पढ़ें!

नई दिल्ली। डीएनएसचेंजर मालवेयर दुनिया के लाखों कंप्यूटरों में नौ जुलाई से इंटरनेट कनेक्शन ठप कर सकता है। देश में करीब 20 हजार कंप्यूटरों पर इसका असर पड़ने की आशंका है।
कंप्यूटर विशेषज्ञों के मुताबिक, डीएनएसचेंजर एक कम्प्यूटर प्रोग्राम मालवेयर है जो इंटरनेट ट्रैफिक फर्जी वेबसाइटों की ओर मोड़ता है। अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई ने पिछले साल इसे पकड़ा था। इनसे प्रभावित सर्वरों को अस्थायी तौर से वैध सर्वरों से जोड़ दिया गया था। इन्हें केवल 9 जुलाई 2012 तक के लिए जोड़ा गया था। यह अवधि खत्म होते ही डीएनएसचेंजर मालवेयर से प्रभावित लाखों कंप्यूटरों में इंटरनेट से संबंधित समस्या फिर सामने आ सकती है।
बड़ा जोखिम नहीं
मैकेफी लैब्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विंसेंट वीफर ने कहा कि डीएनएसचेंजर ट्रोजन के हमले से प्रभावित कंप्यूटरों के लिए हम मुफ्त टूल दे रहे हैं। जिससे वे इंटरनेट के संपर्क में बने रहेंगे। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत बड़ा खतरा नहीं है। मालवेयर प्रभावित कंप्यूटरों की संख्या बहुत कम है।
कितने कंप्यूटर प्रभावित
दुनिया में 3,00,000
अमेरिका 69500
इटली 26500
भारत 21300
यूके 19589







