विदेशी कंपनियों की नज़र भारतीय टैब बाज़ार पर, एक नई और सस्ती टैब रेंज

सारी दुनिया की तरह भारत में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स के लिए दीवानगी चरम पर है। यहां हर साल करोड़ों गैजेट्स बिकते हैं लिहाजा़ यह बाज़ार अरबों का है। हाईएंड स्मार्टफोन और टैबलेट की बिक्री भी पिछले कुछ दिनों में खासी बढ़ी है, लेकिन आबादी के हिसाब से सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं सस्ते गैजेट्स। इस बाज़ार की यही खूबी अब विदेशी कंपनियों को भी अपनी ओर खींच रही है। हांगकांग की टैबलेट और पीसी मेकर कंपनी एकेन इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी इस बाज़ार में कदम रख दिया है। कंपनी ने सस्ते टैबलेट की एक रेंज बाज़ार में उतारी है। इस सीरीज़ का नाम ‘लैपर्ड’ है। लैपर्ड की प्राइस रेंज 6,900 से 11,999 रुपए (लगभग बीएसएनल के नए टैबलेट के बराबर) के बीच है। गुरुवार को जिक ग्लोबल भी 5500 रुपये का एक टैबलेट बाजार में उतार चुकी है। ऐसे में सस्ते टैबलेट के बाजार में जबरदस्त जंग की जमीन तैयार हो रही है। फिलहाल आगे क्लिक कर देखिए लैर्प्ड सीरीज के टैबलेट की तस्वीरें और जानिए इनके फीचर्स:






