विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Apps >> Enemygraph Facebook Application To List Your Enemies

फेसबुक पर शुरू हुआ दुश्‍मन बनाने का नया ऐप

dainikbhaskar.com | Mar 27, 2012, 15:31PM IST
 
 


फेसबुक पर अभी तक आप दोस्त बनाते थे और अपनी पसंदीदा जगहों, चीजों, स्टार्स से जुड़े पेज को लाइक कर अपनी पसंद ही जाहिर करते थे लेकिन अब एक ऐसी एप्लीकेशन भी आ गई है जिसके जरिए आप अपनी दुश्मनी या चीजों के प्रति नाराजगी भी खुल कर जाहिर कर सकते हैं।   एनिमीग्राफ नाम की नई एप्लीकेशन आपको फेसबुक पर दुश्मन बनाने का मौका देती है। इस एप्लीकेशन के जरिए आप सबको यह बता सकेंगे कि किन चीजों का आप नापसंद करते हैं और किन्हें आप दुश्मन मानते हैं। यहां आप किसी भी चीज के प्रति अपने मन में छुपी नफरत या नाराजगी सबको बता सकते हैं।  

 


इस एप्लीकेशन को टेक्सास यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर और दो छात्रों ने विकसित किया है। यूनिवर्सिटी में इमर्जिंग मीडिया प्रोग्राम के निदेशक डीन टैरी ने इस एप्लीकेशन का कांसेप्ट दिया और इसे ब्रेडले ग्रिफिन और हैरिसन मैसी नाम के छात्रों ने विकसित किया। ग्रिफिन के मुताबिक इस एप्लीकेशन से अभी तक करीब 400 लोग जुड़ चुके हैं।   ग्रिफिन का कहना है कि मीडिया कवरेज के जरिए उनकी टीम का मूल उद्देश्य जो कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बहस शुरु करना था, पूरा होता दिख रहा है।   टैरी कहते हैं कि हमारे ऊपर भद्रता थोप दी जाती है। यही चीज मुझे हर वक्त चुभती रहती थी। हम लोगों को नाराजगी जाहिर करने का भी मौका देना चाहते थे। हम दुश्मन शब्द का इस्तेमाल उसी तरह कर रहे हैं जिस तरह फेसबुक दोस्त शब्द का करता है। यदि आप किसी से दोस्ती को सार्वजनिक कर सकते हैं तो आप दुश्मनी या अपनी नापसंद को भी सार्वजनिक कर सकते हैं।  

 

टैरी का मानना है कि बाजार पर नजर रखने वाले लोग भी उनकी एप्लीकेशन के जरिए फायदा उठा सकते हैं। लोगों की पसंद तो आसानी से पता चल जाती है लेकिन यह भी मायने रखता है कि किस चीज को लेकर लोगों में नाराजगी है।   हालांकि टैरी यह भी मानते हैं कि उनकी एप्लीकेशन फेसबुक को नागवार गुजर सकती है। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर भी एक एप्लीकेशन शुरु किया था जो किसी व्यक्ति की डिलीट की गई ट्वीट्स को उसकी मौत के बाद रीकवर कर सकता था। इस एप्लीकेशन को ट्विटर ने बंद करवा दिया था।   टैरी को लगता है कि उनकी फेसबुक एप्लीकेशन एनिमीग्राफ का भी यही असर हो सकता है क्योंकि यह फेसबुक के सोशल नेटवर्किंग के सिद्धांतों और पॉलिसी के खिलाफ है।   आप टैरी और उनके छात्रों द्वारा विकसित इस एप्लीकेशन को यहां क्लिक करके ट्राई कर सकते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment