मुफ्त में लीजिए फेसबुक 'कैमरे' का मजा
Dainikbhaskar.com
| May 26, 2012, 13:31PM IST

कंपनी के मुताबिक, इंस्ट्राग्राम एप्लीकेशन को यूजर आईपैड और आईफोन दोनों में प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा एप्लीकेशन की मदद से एक से ज्यादा फोटो एक साथ शेयर कर सकते हैं। फेसबुक ने इंस्ट्राग्राम को खरीदने के लिए अरबो डॉलर खर्च किए थे।
दिलचस्प है कि फेसबुक ने अपने आईपीओ को लांच करने से पहले ही इंस्ट्राग्राम कंपनी को खरीदा था। कंपनी ने ये सौदा अरबों डालर खर्च करके किया था। फेसबुक के मुताबिक इंस्ट्राग्राम की मदद से कंपनी जल्द ही कुछ और नए एप्लीकेशन बाजार में लायेगी।





