ब्लैकबेरी यानि रिसर्च इन मोशन (रिम) जल्द ही भारत में मुफ्त में ब्लैकबेरी प्लेबुक देने जा रही है। हालांकि कंपनी इसे केवल भारतीय एप्लीकेशन डेवलपर्स को ही देगी। इस प्लेबुक के इस्तेमाल से ये डेवलपर ब्लैकबेरी के लिए पोर्टिग एंड्रायड एप्लीकेशन तैयार करेंगे।
कंपनी के मुफ्त ब्लैकबेरी देने के अभियान का फायदा उठाने के लिए भारतीय डेवलपर्स को ब्लैकबेरी एप्लीकेशन वर्ल्ड में रजिस्टर्ड होना जरूरी होगा।
गौरतलब है कि रिम इससे पहले भी दुनिया के कई देशों में ऐसा कर चुका है। ब्लैकबेरी के भारतीय प्रमुख (डेवलपर रिलेसंस) के अनुसार, फरवरी में ही रिम भारतीय डेवलपर्स को मुफ्त में प्लेबुक देगा। इससे उन्हें एप्लीकेशन के पोर्टिग और टेस्टिंग में काफी मदद मिलेगी। साथ ही ब्लैकबेरी प्लेटफॉर्म पर एप्लीकेशन की संख्या बढ़ाने में भी सफलता हासिल होगी।
Related Articles: