10 गैजेट्स जिन्होंने 21वीं सदी में बदल डाली दुनिया
बिजनेस ब्यूरो
| Jul 09, 2012, 17:33PM IST

तकनीक की दुनिया में आए दिन कंपनियां नए-नए गैजेट्स बाजार में उतार रही हैं। इनमें कई गैजेट्स ऐसे हैं जिन्हें 21वीं सदी की बेहतर लॉन्चिग माना जा रहा है। वहीं, कई गैजेट्स आपके रोजाना के कामों में अहम रोल निभाने वाले हैं। लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट से लेकर आईपैड तक इन गैजेट्स को अधिकतर यूजर्स लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। पेश है पिछले कुछ समय में तकनीक की दुनिया में हलचल मचाने वाले ऐसे ही 10 गैजेट्स पर एक फोटो फीचर-
आईफोन- ऐप्पल का यह प्रोड्क्ट दुनियाभर में काफी सफल रहा। कंपनी का आधा बिजनेस आईफोन पर ही टिका हुआ है। लोगों में इसका जुनून अभी भी बना हुआ है और लोग अब आईफोन-5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।







