विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Google Unveils Talking Shoe In Washington

GOOGLE ने लॉन्‍च किया रोने-हंसने, बात करने वाला जूता

Agency | Mar 12, 2013, 12:25PM IST
 
 

वाशिंगटन. अब आलसीराम अगर सुबह उठकर दौड़ना शुरू करेंगे तो उनका जूता रोने लगेगा। सेल्‍समैन अगर दि‍न में पंद्रह की जगह दस ग्राहकों से मि‍लने जाएंगे तो उनका जूता अनईजी फील करेगा। जी हां, गूगल ने कुछ ऐसा ही जूता बाजार में उतारा है जो बातूनी है। इस जूते में लगे सेंसर जूता पहनने वाले की आदतों के हि‍साब से जूते के माइक्रो कंप्‍यूटर को फीड देंगे, जि‍सके हि‍साब से जूता बात करेगा। 
 
गूगल ग्‍लास की लांचिंग के बाद अब एक बार फि‍र से गूगल ने बात करने वाला जूता लांच कि‍या है। दरअसल इस जूते में कई सारे सेंसर और माइक्रोचि‍प्‍स लगी हुई हैं जो जूता पहनने वाले की आदतों को रि‍कॉर्ड करती रहती हैं। गूगल ने यह प्रयोग एडीडास के जूतों के साथ कि‍या है। अभी इस जूते के कुछ ही मॉडल बाजार में उतारे गए हैं। 
 
वैसे गूगल के अधि‍कारि‍यों का कहना है कि इस जूते को लांच करने का यह मतलब न लगाया जाए कि आइंदा दि‍नों में गूगल जूते के बि‍जनेस में आ रहा है। यह तो गूगल के वि‍ज्ञापन की एक तकनीक भर है। बता दें कि इस जूते में गूगल ने एक माइक्रो कंप्‍यूटर, एक्‍सीलरोमीटर, प्रेशर सेंसर, गाइरोस्‍कोप, स्‍पीकर और ब्‍लूटुथ लगाया हुआ है। 
 
जूते को पहनने वाला व्‍यक्‍ति जब भी कोई असाधारण हरकत करेगा तो जूते की जुबान से आवाज आएगी। अगर कोई एथलीट कि‍सी दि‍न नहीं दौड़ेगा तो भी जूता चिंता व्‍यक्‍त करेगा कि 'भई, आज दौड़े क्‍यों नहीं।' 
 
गूगल की वि‍ज्ञापन कला टीम के लीडर अमन गोवि‍ल ने बताया कि जब लोग इस जूते को पहनेंगे तो इससे जुड़े एक्‍सपीरि‍यंस इंटरनेट पर साझा करेंगे। बोलने समझने के लि‍ए इस जूते को एक खास लैंग्‍वेज से प्रोग्राम कि‍या गया है जो कंटेंट को शब्‍दों में ट्रांसलेशन करता रहता है। वैसे इसकी बातें सुनने के लि‍ए मोबाइल के ब्‍लूटुथ को भी एक्‍टीवेट कि‍या जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- 

गूगल का टचस्क्रीन लैपटॉप लॉन्च

गूगल नेक्सस 4 इंग्लैंड में वर्जिन मोबाईल के साथ

 
12 मार्च की अन्य खास खबरें
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment