PICS: दुनिया के इस सबसे बड़े सर्च इंजन का दिल भी बड़ा है
Dainikbhaskar.com
| Aug 11, 2012, 10:08AM IST

दुनिया के सबसे चहेती इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल में एंपालॉइज़ को सुविधा खोजनी नहीं होती, गूगल अपने कर्मचारियों की हर सुविधा का बखूबी खयाल रखता है फिर चाहे उन्हें मुफ्त में लंच और डिनर जैसी सुविधाएं देना हो या फिटनेस क्लासेस,हेयर कट, लॉंडरी सर्विस और उनकी कार वाश सभी कुछ गूगल ही उनके लिए करती है।
अपने कर्मचारियों से प्यार करने वाली इस कंपनी ने हालही में एक नई एंप्लॉइज़ डेथ बेनिफिट पॉलिसी का ऐलान किया है। इसके तहत अगर गूगल का कोई कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो कंपनी उसके पति/पत्नी को अगले 10 सालों तक उस कर्मचारी की तनख्वाह का आधा हिस्सा बतौर पेंशन देगी।
यही नहीं गूगल का कहना है कि मृत कर्मचारियों के बच्चों को 19 साल(19 से 23 साल) की उम्र तक 1000 डॉलर दिए जाएंगे।
गूगल की योजना से जुड़ी जानकारियां...






