प्रतिष्टित वेबसाइट T3 ने अपने गैजेट अवार्ड्स में गूगल के नेक्सस 7 को साल का बेहतरीन टैबलेट करार दिया है और पिछले दिनों इसकी बिक्री भी शानदार रही है। अब नेक्सस 10 को आईपैड 4 के मुकाबले में उतारा गया है। नेक्सस 10 के साथ एक नया नेक्सस फोन भी उतारा गया है। इसका नाम LG नेक्सस 4 है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि गूगल ने इसे LG के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी 4.7 इंच की स्क्रीन है जो कि 1280 x 768 का रिज़ोल्यूशन देती है। नया नेक्सस फोन एंड्रॉयड जैलीबीन 4.2 पर काम करता है। इसकी तस्वीरों के साथ देखिए नए नेक्सस 4 की खूबियां।