ड्यूल सिम फोन के बाद अब बारी है ड्यूल सिम टैबलेट की. इंडियन गैजेट मार्केट में इसकी बढ़ती मांग को देखा जा सकता है. तभी तो एचसीएल जैसी नामी कंपनी भी ड्यूल सिम टैबलेट मार्केट में एचसीएल मी वाई3 के साथ उतर चुकी है. एचसीएल के इस पहले ड्यूल सिम टैबलेट में काफी कुछ है जो आपको आकर्षित कर सकता है. 7 ईंच का कैपेसिटिव मल्टी-टच स्क्रीन है जिसमें 1024*600 पिक्सेल का रिजोल्यूशन है. इसमें 1 गिगा-हर्ट्ज़ कोर्टेक्स ए9 प्रोसेसर लगा हुआ है, जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम है एंड्राइड 4.0.4 (आईस क्रीम सैंडविच).