विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> HCL's New Tab

टैब बाज़ार में दाखिल हुआ एक नया खिलाड़ी

Dainikbhaskar.com | Aug 14, 2012, 13:05PM IST
 
 

 

 भारतीय कंपनी HCL ने एक नया टैबलेट ME Y2 लॉन्च किया है। 3G सुविधा से लैस इस टैब की कीमत 14,999 रुपए है। 7 इंच की मल्टीटच कैपेसिटिव स्क्रीन वाला ME Y2 एंड्रॉयड आइसक्रीम सैंडविच पर काम करेगा। इसमें  2 मेगापिक्सल का कैमरा और सामने की ओर एक वीजीए कैमरा लगा हुआ है। इस डिवाइस की स्क्रीन 1024x600 का रिज़ोल्यूशन देगी।
 
यह नया टैब Cortex A9 1GHz प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 1GB RAM लगी हुई है। ME Y2 8GB इंटरनस स्टोरेज के साथ है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। HCL ME Y2 में mini-USB और mini-HDMI पोर्ट की सुविधा भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi ,3G और Bluetooth सुविधा भी दी गई है।
 
टैबलेट कुछ प्री-इन्सटॉल्ड होस्ट एप्लीकेशन के साथ है, जिनके साथ कुछ स्पेशल ऑफर दिए जाएंगे। इसकी Hungama एप्लीकेशन से यूजर के लिए तीन महीनों तक अनलिमिटेड गानों, वीडियो और रिंगटोन्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा और महीने के महज़ 1 रुपए देकर आप बिगफ्लिक्स की ओर से अनलिमिटेड फिल्में भी देख सकते हैं।
Y2 पर यूज़र MS Office docs पर ThinkFree Office Mobile की मदद से काम भी कर सकते हैं या Saavn.com पर गाने भी सुन सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग की सुविधा भी इस टैब में होगी। Y2 के साथ इसका ख़ास ME App store भी होगा जहां से आप 15,000 Android applications तक एक्सेस कर सकते हैं।
 
की-फीचर्स--
Android 4.0.3, 7-इंच की मल्टीटच कैपेसिटिव टच स्क्रीन (1024x600 pixels), 1GHz Cortex A9 प्रोसेसर, 1GB RAM, 2MP रियर कैमरा, VGA front कैमरा, Wi-Fi/3G/Bluetooth

Wi-Fi/3G/Bluetooth, 4000mAh battery, 8GB इंटरनल मेमोरी(एक्सपेंबल microSD card)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment