स्पैम मेल और मैसेज करते हैं परेशान, तो ऐसे पाएं इनसे छुटकारा
DainikBhaskar.com
| Aug 04, 2012, 11:57AM IST

टेक्स्ट मैसेज
एंड्रॉयड बेस स्मार्टफोन : सबसे बढिय़ा एप्प है ऑप्टिनो मोबीटेक का SMS blocker, जो कि बिल्कुल मुफ्त है। यह स्पैम मैसेज से जुड़े डाटा के आधार पर एसएमएस ब्लॉक करता है। यह बैकग्राउंड में रहकर आने वाले मैसेज को फिल्टर करता है और अनचाहे मैसेज के आने पर उसे दबा देता है। यानी ऐसे मैसेज आने पर अलर्ट ट्यून नहीं बजती। इसके अलावा SMS filter और handcent SMS एप्प भी हैं।
ब्लैकबेरी : ब्लैकबेरी स्मार्टफोन में बिल्ट इन फायरवॉल होता है, जिसे एक्टीवेट करना पड़ता है। इसके लिए यूजर को options>security>firewall की मदद लेनी पड़ेगी। लेकिन ध्यान रहे इस फेर में उन कांटेक्ट को 'एक्सेप्शन' करार देना नहीं भूलें, जिन्हें आप रोकना नहीं चाहते हैं। इसकी मदद से यूजर बैंक अलर्ट, मोबाइल प्रोवाइडर या अपनी मर्जी के अन्य मैसेज को ब्लॉक करने से रोक सकता है। इसके अलावा SRS call SMS & Email Spam (466 रुपए), SMS blocker (140 रुपए) antair SMS filter (186 रुपए) जैसी सुविधाओं की मदद भी ले सकते हैं।
अन्य ओएस : नोकिया के फोन के लिए ऑप्टिनो ने SMS blocker एप्प बनाया है, जिसके लिए एक बार 199 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यह फोन के आईएमईआई नंबर पर काम करता है। इसका ट्रायल वर्जन www.smsblocker.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SMS spam manager(|z रुपए), call & SMS filter(|z रुपए) और 2द्धद्बह्लद्गद्यद्बह्यह्ल for call/SMS(~~ रुपए) एप्प भी हैं।
ई-मेल
जीमेल/याहू/हॉटमेल के लिए ऑनलाइन मेल प्रोवाइडर्स के अपने स्पैम गार्ड बिल्ट-इन होते हैं, जो बेहद सामान्य स्पैम मेल को फिल्टर कर अलग कर देते हैं। इसके अलावा प्रत्येक मेल प्रोवाइडर कंपनी यूजर को स्पैम फिल्टर को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने की भी सुविधा देती है। इनकी मदद से यूजर अवांछित ई-मेल को ब्लॉक कर सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक आउटलुक जंक ई-मेल फिल्टर के साथ आता है, जिसकी सेटिंग 'लो' होती है। इसका इस्तेमाल करने वाले जंक मेल फिल्टर का प्रोटेक्शन लेवल बढ़ाकर और स्पैम ई-मेल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा कई प्लग-इन भी हैं, जिन्हें इंस्टॉल कर स्पैम ई-मेल को सिरे से रोका जाता है। इनके लिए आउटलुक यूजर anty spam और spam reader की मदद ले सकते हैं।
मोजिला थंडरबर्ड थंडरबर्ड के साथ भी जंक मेल फिल्टर बिल्ट-इन आता है। यूजर जिन ई-मेल को स्पैम करार दे खारिज करता है, यह धीरे-धीरे उन्हें समझने लगता है। फिर यह अपने आप ही वैसी स्पैम मेल ब्लॉक करने लगता है। इसके लिए भी कुछ एड-ऑन विकल्प हैं। इनमें से spamfighters सबसे प्रभावी और लोकप्रिय है। यह आउटलुक, आउटलुक एक्सप्रेस और विंडो लाइव मेल भी काम करता है। इसके अलावा junquilla एप्प की भी मदद ले सकते हैं।








