जब कभी बेहतरीन स्मार्टफोन की बात आती है तो एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, कोरियाई कंपनी HTC को इस रेस से बाहर रखने का सोचा भी नहीं जा सकता। इस कंपनी ने लगातार स्मार्टफोन बाज़ार में कई बेहतरीन फीचर वाले स्मार्टफोन उतारे हैं और अब दुनिया का पहले फुल HD डिसप्ले वाला फोन बटरफ्लाइ लाने के बाद ये कंपनी एक और बेहतरीन कोशिश की ओर है।
खबर है कि HTC आने वाले कुछ महीनों में M7 नाम का एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इस फोन का डिसप्ले 1080 पिक्सल का होगा। अगले साल सैमसंग भी अपना गैलेक्सी एस 4 और एप्पल अपना आईफोन 5 S ला सकती हैं। माना जा रहा है कि HTC , M7 के सहारे इन दो दिग्गज कंपनियों से मुकाबला करने की कोशिश में है।
मोबाइल तकनीकी क्षेत्र की खबरें देने वाले एक ब्लॉग मे HTC के इस नए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ जानकारी दी गई है।
आईए आपको दिखाते हैं कि अपने मुकाबलेदारों से भिड़ने के लिए HTC क्या कुछ ला सकती है M7 में। आगे जानने के लिए तस्वीरों पर क्लिक कीजिए...