HTC ने कुछ ही महीनों पहले अपने विंडोज़ 8 फोन दुनिया के सामने पेश किए थे। इनमें शामिल हैं HTC 8X और HTC 8S। हाई रेंज के HTC 8X के बाद अब HTC 8S भी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह 4 इंची स्क्रीन वाला फोन दमदार हार्डवेयर के साथ है और इसकी कीमत 19,359 रखी गई है। अब तक यह फोन केवल ऑनलाइन स्टोर Saholic.com पर ही उपलब्ध है। तस्वीरों में देखिए और जानिए कि यह फोन आपके लिए क्या एक बेहतर डील हो सकती है...