HTC जल्दी ही अपना सुपर LCD 3 स्क्रीन वाला स्मार्टफोन ड्रॉयड DNA फोन बाज़ार में उतारने वाला है। इस फोन का औपचारिक नाम HTC बटरफ्लाइ है, यह फोन 1920*1080 पिक्सल का रिज़ोल्यूशन देता है। इस स्मार्टफोन को काफी खास माना जा रहा है क्योंकि ये एक पूरी तरह हाईडेफिनेशन डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने कुछ ही दिन पहले यह फोन अमेरिकी बाज़ार में उतारा है जहां इसे बहुत प्रशंसा मिली है और अब बाकि दुनिया भी इसे खरीद पाएगी। अमेरिका में इस फोन का दाम 600 डॉलर के आसपास (32,620 रुपए) है।
तस्वीरों में देखिए कैसा होगा आने वाला ये नया और खास स्मार्टफोन।