एचटीसी इंडिया ने अपने फेसबुक पेज पर 19 फरवरी को M7 लॉन्च की घोषणा की. लगभग 58000 रुपये के इस फोन का क्रेज युवाओं के सर चढ़ के बोल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि HTC M7 एप्पल आइ-फोन और सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगी.
न्यूयॉर्क में 19 फरवरी को HTC M7 लॉन्च होना है. EVLeaks नाम की एक वेबसाइट ने खुलासा किया है कि HTC M7 को बाजार में HTC One नाम से भी बेचा जा सकता है. इसी वेबसाइट ने इस मोबाइल की कुछ खास लीक्ड तस्वीरें भी जारी की हैं.
आगे की स्लाइड में देखिए इस जानदार फोन की लीक्ड हुई तस्वीरें.