अब HTC भी रख सकता है टैबलेट मार्केट में कदम
Dainikbhaskar.com
| Dec 25, 2012, 13:28PM IST

HTC अब मोबाइल के अलावा टैबलेट बिज़निस में भी कदम रखने वाला है। बाज़ार में अपने कुछ बेहतरीन मोबाइल पेश करने के बाद HTC अब विंडोज़ 8 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले बड़े स्क्रीन डिवाइस लॉन्च करेगा। इंटरनेट पर आ रही खबरों के मुताबिक HTC अपने दो नए टैबलेट पर इन दिनों ज़ोर-शोर से काम कर रहा है।
मोबाइल डिवाइस बाज़ार में स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट ने भी ख़ासी तरक्की दर्ज़ की है। इस सैगमेंट में कई दूसरी कंपनियों ने अपने प्रोड्क्ट्स के साथ मौजूदगी दर्ज़ की है। HTC भी इसी सैगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स से एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों से टक्कर लेने के विचार में नज़र आ रही है।
HTC इन दिनों 7 इंच और 12 इंच के टैबलेट बनाने में लगा हुआ है। ये नए टैबलेट आने अगले साल होने वाले टैक शो में दुनिया के सामने पेश किए जाएगें!







