एचटीसी के लेटेस्ट एंड्राइड फोन M7 का फोटो और वीडियो लीक हो गया है। यूथ में इस फोन को लेकर जबरदस्त क्रेज है. लॉन्च के ठीक 15 दिन पहले कंपनी के सीइओ पिटर चू की गलती से इस फोन का वीडियो लीक हो गया।
एचटीसी सीइओ पिटर चू गलती से एक पार्टी के दौरान अपने इम्प्लॉई की फोटो खींचने के लिए नया M7 निकाल लिया और वहां की मीडिया ने इस पल को कैद कर लिया। इस फोन का सबसे पहला लीक हुआ फोटो TomsHardware ने जारी किया था।
एचटीसी M7 के बारे में अफवाह है कि इसमें न्यू सेन्स 5.0 यूजर इंटरफेस है। 1.7 गीगा-हर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और एंड्राइड जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम है। TomsHardware ने जो न्यूज लीक की थी, उसके अनुसार इसकी स्क्रीन डेंसिटी 468 पिक्सेल/इंच है। 32 जीबी इंटरनल मेमरी है। मेन कैमरा 13 का जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगा-पिक्सल का है। बैटरी 2300 एमएएच की लगी हुई है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए आखिर आईफोन का बाप कहलाने वाला यह फोन दिखता कैसा है? साथ ही जानिए क्या है इसमें खास।