एचटीसी का नया स्मार्टफोन HTC One लॉन्च
Dainik Bhaskar.com
| Feb 20, 2013, 13:46PM IST

एचटीसी ने अपना नया स्मार्टफोन HTC One बाजार में लॉन्च कर दिया है. हालांकि कंपनी ने अब तक इस मोबाईल की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है. टेक एक्सपर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 60000 रुपये के आसपास रह सकती है.
HTC One में 1.7 गीगा-हर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है, और रैम 2 जीबी की है. एंड्राइड जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी स्क्रीन डेंसिटी 468 पिक्सेल/इंच (1920*1080) है. 32 जीबी इंटरनल मेमरी है.








