बस 1000 रुपये में आपके नाम 'दर्ज' हो जाएगा HTC One S स्मार्टफोन
dainikbhaskar.com
| Jun 12, 2012, 01:39AM IST

इस हैंडसेट में 1.7 गीगाहर्ट्ज डायल कोर एस3 प्रोसेसर लगा है। इसका वजन महज 119 ग्राम है जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 7.8 एमएम है। इसका टचस्क्रीन साइज 4.3 इंच है। इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा लगा है। इसके अलावा इसमें वो तमाम खूबियां है जो किसी स्मार्टफोन में होती है।
फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है इसके लिए हमे इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा। हालांकि नापतोल की वेबसाइट पर ये मोबाइल 28000 रुपये में मिल रहा है। वहीं वेबसाइट पर जाकर केवल 1000 रुपये में इसकी प्री-बुकिंग भी चालू हो गई है।







