Home >> Gadgets >> Latest >> Idea Introduces Stv 28 Offering 10p/Min Calling In Up-West And Uttrakhand
सबसे सस्ता प्लान 10 पैसे में करो एक मिनट बात!
बिजनेस ब्यूरो
| Jul 03, 2012, 08:54AM IST

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते टैरिफ की होड़ जारी है देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेलुलर ने एक और सस्ता प्लान बाजार में उतार दिया है। आइडिया ने पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के लोगों के लिए एसटीवी 28 लॉन्च कर दिया है।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 28 रुपए से रिचार्च करवाना होगा। जिसके बाद वो 10 पैसे प्रति मिनट की दर से बात कर सकेंगे। इसकी वैलिडिटी एक महीना है इसके बाद ग्राहक दोबार रिचार्ज करवाकर इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे।
आइडिया द्वारा इस तरह की स्कीम लॉ़न्च करने के बाद दूसरी कंपनियां भी इस तरह की योजना बाजार में ला सकती है।







