PICS: युवाओं से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए है ये किफ़ायती फोन
Dainikbhaskar.com
| Nov 28, 2012, 00:55AM IST

इंटेक्स टैक्नालॉजी ने भारत में अपना नया फोन इंटेक्स ऑरा लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन उसने हर उम्र के ग्राहकवर्ग को ध्यान में रखकर बनाए हैं। लेकिन, इनसे सबसे ज़्यादा फायदा युवावर्ग को होगा जो लंबी चलने वाली बैटरी और हर वक्त कनेक्टेड फोन चाहता है। डुअल सिम फीचर वाले इंटेक्स ऑरा में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है और इसकी 1800mAh की बैटरी करीब 5 घंटे का टॉकटाइम देती है। इस फोन का दाम 1,690 रुपए है।
तस्वीरों में देखिए इंटेक्स ऑरा की खासियतें।






