बहुत जल्द आने वाला है अमेजिंग आईफोन 6, क्या शुरू हो गई इसकी टेस्टिंग?
dainikbhaskar.com
| Jan 02, 2013, 15:03PM IST

आईफोन की विश्वसनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी यह तय भी नहीं है कि उसका अगला एडिशन आईफोन 6 कब आएगा, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि इसका नाम आईफोन 6 होगा। यानी आईफोन 5 की लॉन्चिंग के बाद सीधे इसका नाम आईफोन 6 रखा जाएगा।
अगर उड़ती-उड़ती बातों पर यकीन करें तो यह बात सामने आ रही है कि एप्पल ने इस नए आईफोन की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यही अंडर डेवलपमेंट है। उसके कुछ चुनिंदा एप्स की टेस्टिंग जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि आईफोन का यह नया आईफोन स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट का भी काम करेगा। इसके आईओएस7 भी कहा जा सकता है।






