विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Gadget Gyan >> IPhone 5 Sales In China Surpass 2 Million In First Weekend

चीनी बाज़ार में उतरते ही आईफोन 5 ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Dainikbhaskar.com | Dec 17, 2012, 10:52AM IST
 
 


अभी एप्पल के आईफोन 5 को चीन में रिलीज़ हुए कुल 5 दिन ही हुए थे और इस डिवाइस के 2 मिलियन यूनिट बिक चुके हैं। एप्पल ने इस सूचना को साझ करते हुए कहा कि चीन में उसने अपने प्रोडक्ट की इससे ज़बरदस्त बिक्रीन कभी नहीं देखी।

एप्पल के CEO टिम कुक ने कहा कि “अब से पहले हमे अपने किसी और प्रोडक्ट के लिए इस देश में इतना ज़बरदस्त रिस्पॉन्स नहीं मिला था।”

 कुक के मुताबिक आईफोन 5 यहां कई यूरोपिय देशों से भी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है।

आईफोन 5 गुरूवार को ही लॉन्च किया गया है। रिलीज़ होने के पहले ही यहां इसके लिए हज़ारों ऑनलाइन ऑर्डर किए जा चुके थे। चीन में इस डिवाइस को चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनिकॉम नाम की दो कंपनियां प्रमोट कर रही है हालांकि एप्पल को चीन की सबसे बड़ी कंपनी चाईना मोबाइल का साथ नहीं मिला था।

अमेरिका के बाद चीन ही एप्पल के लिए सबसे बड़ा बाज़ार है। एप्पल की कमाई मे चीन की हिस्सेदारी (2012) तकरीबन 15 प्रतिशत यानी 23.8 बिलियन डॉलर के आसपास है।  

आईफोन 5 के चीन में आने के पहले इसकी बिक्री 45 मिलियन होने का अनुमान था लेकिन कई विश्लेषकों के मुताबिक यह बिक्री 47.5 मिलियन होगी।

इस महीने के आखिर तक आईफोन 5 दुनियाभर के 50 और देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एप्पल का कहना है कि इस बार कंपनी ने आईफोन को सबसे ज़्यादा जल्दी दुनिया के दूसरे कोनो तक पहुंचाने की कोशिश की है।

 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment