विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Gadget Gyan >> Iphone Has Become Microscope

INOVATIVE: माइक्रोस्कोप बना आईफोन

dainikbhaskar.com | Aug 21, 2012, 10:39AM IST
 
 


यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया के शोधार्थियों ने आईफोन को माइक्रोस्कोप और स्पेक्ट्रोस्कोपी डिवाइस में बदला है। इससे खून संबंधी बीमारियों का पता चल सकेगा। इसका फायदा दूरस्थ इलाकों में रहने वाली आबादी को मिलेगा, जिनकी पहुंच खून की जांच करने वाली अत्याधुनिक लैब तक नहीं है। ये मॉडिफाइड फोन डाटा को ट्रांसफर करने में भी सक्षम है, जिसकी मदद से दुनिया के किसी भी हिस्से से जांच के बेहतर और सटीक परिणाम हासिल किए जा सकेंगे। इसके लिए ब्लड सैंपल की फोटो लेकर उसे विशेषज्ञों के पास राय-मशविरा के लिए भेज सकेंगे।
माइक्रोस्कोप मेकओवर : यह पहला दल नहीं है, जिसने फोन को माइक्रोस्कोप में बदलाहै, लेकिन सस्ती और सटीक जांच करने वाला डिवाइस बनाने वाला यह पहला दल जरूर है। इसे बनाने से पहले फोन के स्क्रीन के साथ कई प्रयोग किए गए। शुरुआत में पानी की बूंद को मैग्नीफाइंग लेंस में बदला गया। फिर बॉल लेंस से इसकी क्षमता बढ़ाई गई, लेकिन अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए फोन के कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। इससे खून की अलग-अलग कोशिकाओं की जांच संभव हो सकी।
कैसे काम करता है : डिवाइस में लगे बॉल लेंस प्रकाश के जरिए रिजोल्यूशन तय करते हैं। फिर कैमरा सेंसर कोशिकाओं की फोटो लेता है। यह कैमरा 1.7 माइक्रोन आकार वाली कोशिकाओं की फोटो ले सकता है। इसके बाद आगे की जांच के लिए माइक्रोस्कोप को स्पेक्ट्रोमीटर में बदला जाता है। इसके लिए भी कैमरा ही मददगार बनता है। इसे बनाना बेहद आसान है। दोनों तरफ से काले टेप से बंद प्लास्टिक ट्यूब में बारीक छेद किए जाते हैं। इनकी मदद से खून में मौजूद ऑक्सीजन और अन्य रसायनों का पता लगाया जाता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment