भारतीय मोबाइल कंपनियां इन दिनों विदेशी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। ये कंपनियां ग्राहक को कम से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन दे रही हैं। इन घरेलू उत्पादकों के इस कदम ने विदेशी कंपनियों के बाज़ार पर भी काफ़ी असर डाला है। माइक्रोमैक्स, कार्बन, लावा जैसी कंपनियां लगातार अपने बड़े डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में कार्बन का एक नया फोन है कार्बन A21। यह 4.5 इंच की स्क्रीन वाला फोन है और इसके बारे में जानने के लिए लोग इन दिनों काफ़ी उत्सुक हैं। ऑनलाइन बाज़ार में इसकी कीमत 9,899 रुपए के आस-पास है। इसकी तस्वीरों के साथ जानिए इस फोन के परफार्मेंस के बारे में यानी इसका रिव्यू...