स्मार्टफोन्स की दुनिया में सैमसंग का जवाब नहीं। अभी कल ही आए एक रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल सैमसंग के ही स्मार्टफोन्स की सेलिंग हुई है। उसने एप्पल को भी पीछे छोड़ दिया। एस 3 की सफलता के बाद सैमसंग का मनोबल और बढ़ गया। इसे देखते हुए वह एक शानदार स्मार्टफोन एस 4 लॉन्च करने वाला है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत डिस्प्ले होगी, जो पांच इंच फुल एचडी में आएगी। स्टाइल की बात हो, ऑपरेटिंग सिस्टम की बात हो, प्रोसेसर की बात हो या फिर कैमरा, म्यूजिक की बात हो, सैमसंग ने हर जगह यूजर्स को संतुष्ट किया है। यही कारण है कि आज मार्केट में उसके स्मार्टफोन सबसे अधिक बिकते हैं।
उसके आने वाले सेट्स के प्रति लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती है, चाहे कीमत कितनी भी हो। अब इसी नए सेट एस 4 की बात ले लें। मार्केट में इसकी लॉन्चिंग में अभी समय है, लेकिन इसके प्रति लोगों की दीवानगी देखी जा रही है।
आखिर क्या हैं इस फोन के फीचर्स...कैसी है इसकी स्क्रीन...कितने मेगापिक्सल का है कैमरा...और भी बहुत कुछ जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...