यह शब्द बहुत प्रचलित है और अक्सर इस्तेमाल होता है। यह आम तौर पर दफ्तरों वगैरह में इस्तेमाल होता है। इसका पूरा मतलब है लोकल एरिया नेटवर्क। यह वहां इस्तेमाल होता है जहां कंप्यूटरों का नेटवर्क होता है। जब एक बिल्डिंग या कार्यालय में कंप्यूटर नेटवर्क होता है तो इसे ही लैन कहा जाता है। यहां पर सारे कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े होते हैं।
लेकिन एक लैन को दूसरे से भी टेलीफोन लाइन या रेडियो तरंगों से जोड़ा जा सकता है ताकि एक बड़ा एरिया तैयार हो। इसे वैन यानी वाइड एरिया नेटवर्क कहा जाता है।
Related Articles: