भारत की मोबाइल कंपनी लावा ने बजट टैबलेट बाजार में एक और प्रोडक्ट लॉन्च किया है. लावा इ-टैब कनेक्ट (e-Tab Connect) नाम की इस टैबलेट की स्क्रीन 7 इंच की है. यह टैबलेट 3-जी सिम को सपोर्ट करता है, जिससे आप व्याइस कॉलिंग और इंटरनेट दोनों का मजा ले सकते हैं.
लावा का यह नया टैबलेट कंपनी का पहला सिम बेस्ड टैबलेट है. इसमें 4.0 आइस क्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है. इसमें 1.2 गीगा-हर्ट्ज़ का क्वालकॉम MSM7227A ARM Cortex A5 प्रोसेसर भी लगा हुआ है, जबकि रैम 512 एमबी की है.
इस बजट व्याइस कॉलिंग टैबलेट की अन्य खूबियां और फीचर्स जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स.