विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Lava To Launch Xolo X500 Second Intel Powered Smartphone For Rs 8999

8999 रुपये में इंटेल प्रोसेसर से लैस लावा का स्मार्टफोन Xolo X500

Dainik Bhaskar.com | Jan 25, 2013, 11:12AM IST
 
 


इंटेल प्रोसेसर के लॉयल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. इंडिया में ऐसे यूजर्स के लिए लावा लेकर आ रहा है इंटेल प्रोसेसर से लैस लावा का स्मार्टफोन Xolo X500. इस स्मार्टफोन में इंटेल का एटम लेजिंग्टन Z2420 चिप लगा हुआ है.       

एंड्राइड 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम यानी आइस क्रीम सैंडविच वाला यह स्मार्टफोन ड्यूल-सिम फैसिलिटी से लैस है. इसमें लगे इंटेल हायपर-थ्रेडिंग टेक्नोलॉजी वाले प्रोसेसर की स्पीड 1.2 गीगा-हर्ट्ज़ है, जबकि इसकी स्क्रीन 3.5 इंच की है. इसमें 512 एमबी की रैम लगी है. इंटरनल मेमरी 4 जीबी की है जिसे 32 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है. बैटरी 1500 एमएएच की लगी हुई है.

Xolo X500 में सबसे खास है 5 मेगा-पिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा, जो एक क्लिक में सात इमेज को बर्स्ट मोड में 6 फ्रेम पर सेकेंड की दर से कैप्चर कर सकता है. इसकी कीमत 8999 रुपये रहने की संभावना है.

आपको बता दें कि लावा ने ही Xolo X900 स्मार्टफोन अप्रैल 2012 में लांच किया था, जो कि इंडिया में इंटेल प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन था.

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment