अगले साल LG भी पेश करेगा अपना एक बिल्कुल नया स्मार्टफोन
Dainikbhaskar.com
| Dec 12, 2012, 15:45PM IST

साल 2013 में जहां कई नए स्मार्टफोन आने वाले हैं वहीं LG भी अपना एक शानदार डिवाइस दुनिया के सामने पेश कर सकता है। टैक बाज़ार से आ रहीं खबरों की माने तो इस नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल HD डिसप्ले होगा और इसका रिज़ोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल का होगा।
खबरों के मुताबिक इस फोन का नाम LG Optimus G2 हो सकता है। इस नए फोन में क्वॉड कोर 2.0 या 2.5GHz krait प्रोसेसर लगा हुआ होगा। ऑप्टिमस G2 की रैम भी 2 GB की ही होगी और हो सकता है कि यह नया फोन गूगल के नई पीढ़ी के OS एंड्रॉयड की-लाइम पर काम करे।
यह फोन अगले साल की तीसरी तिमाही तक ही बाज़ार में आ पाएगा और तब इसका मुकाबला सीधा गैलेक्सी एस 4 और आईफोन 5 एस से होगा। इसी समय HTC भी अपना एक नया स्मार्टफोन उतारेगा।







