PICS: भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुआ LG ऑप्टिमस L5 डुअल
Dainikbhaskar.com
| Oct 14, 2012, 13:02PM IST

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर LG ऑप्टिमस L5 डुअल के प्रर्दशन के बाद कंपनी ने अब यह मोबाइल भारत में बेचना शुरू किया है। यह नया फोन डुअल सिम फीचर के साथ है। ऑनलाइन रीटेल स्टोर फ्लिपकार्ट पर LG ऑप्टिमस L5 डुअल बिक्री लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 13,499 रुपए रखी गई है। काले या सफेद रंगों में से आप अपनी पसंद के मुताबिक चुनाव कर सकते हैं। L3 Dual और ऑप्टिमस L5 के बाद LG का यह तीसरा डुअल सिम स्मार्टफोन है।
फोटो फीचर में देखिए कैसा है LG का यह नया स्मार्टफोन।








