कोरियाई कंपनी एलजी का यह एलसीडी टेलीविजन तमाम खूबियों से भरपूर है और यह पहले के मॉडलों की तुलना में कहीं बेहतर रंग प्रदर्शित करता है।
यह टीवी पूरी तरह से हाई डेफिनिशन 1080पी स्मार्ट टीवी है जिसमें 32 इंच बैकलिफ्ट डिस्पले है। इसके स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1920X1080 है और इसमें सराउंड साउंड ऑप्शन है। इसका डाइनेमिक कॉन्ट्रास्ट अनुपात गज़ब का है। इसका रिमोट कंट्रोल किसी माउस की तरह है जिसे आप घुमाकर टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का बटन नहीं है।
यह टीवी स्मार्ट टीवी है और इसलिए इसमें पहले से लगाए गए एलजी ऐप्पलीकेशंस हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट शेयर फीचर हैं जो आपको कैमरा, पीसी वगैरह में टीवी से सीधे कंटेंट लेने की सुविधा देते हैं।
इसमें कई तरह के गेम्स हैं जिन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा भी इमसें कई तरह के ऐप्पस इससे सीधे डाउनलोड किए जा सकते हैं।
खास-खास बातें
स्क्रीन साइज़
32 इंच (80 सेंटीमीटर)
बैकलाइट
एज एलईडी
पिक्चर
फुल एचडी 1080
रिस्पांस टाइम 3 मिलीसेकेंड
साउंड
ऑडियो आटपुट 10वॉट+ 20वॉट
स्पीकर वन वे टू स्पीकर
डोल्बी डिजिटल डिकोडर
सुविधाएं
मैजिक मोशन कंट्रोल
पीसी कनेक्टिविटी
लैन
एचडीएमआई
पॉवर
बिजली की खपत 80 वॉट
वज़न
बिना स्टैंड के 9 किलो
स्टैंड के साथ 11.4 किलो
कीमत 39,520 रुपए