PICS: एप्पल और सैमसंग की टक्कर में LG ने भी उतारा एक शानदार स्मार्टफोन

सियोल. LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने नए हाईएंड स्मार्टफोन की सीरीज में मंगलवार को ऑप्टिमस जी लॉन्च किया। सैमसंग और एप्पल से मुकाबले की तैयारी में एलजी का यह स्मार्टफोन ताकतवर हार्डवेयर अपग्रेडेशन के साथ है।
अब तक एलजी स्मार्टफोन के बिज़नेस में बहुत सफल नहीं रहा है। सैमसंग और एप्पल की तुलना में एलजी अपनी जगह बनाने में लगभग नाकाम ही रहा है। एलजी हाल ही में लांच हुए एप्पल के आईफोन-5 को अपने नए स्मार्टफोन से टक्कर देने की कोशिश करेगा। आईफोन 5 के कई और स्मार्टफोन कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
अब एलजी को उम्मीद है कि ऑप्टिमस जी मोटोरोला, एचटीसी और ZTE जैसी कंपनियों से मुकाबले में मदद करेगा। अगले हफ़्ते से यह स्मार्टफोन कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 900 डॉलर रखी गई है। ऑप्टिमस जी की और खूबियों की जानकारी के लिए आगे क्लिक करें...
आईफोन-5 की रिकॉर्ड बुकिंग, 24 घंटों में मिले 20 लाख ऑर्डर
PICS: 25 हज़ार रुपए से कम के कुछ अच्छे लैपटॉप्स
दोस्तों से जुड़े रहिए, इस 'चैट ऑन' बजट फोन से
ये बेहतरीन मोबाइल बन सकते हैं नए आईफोन की राह के रोड़े







