नोकिया ने स्मार्टफोन सैगमेंट में अपनी पकड़ कुछ और मज़बूत बनाने की आस में नया लुमिया फोन उतारा है। लुमिया 620 नाम का यह फोन विंडोज़-8 पर काम करता है और ये सबसे सस्ता विंडोज़ 8 फोन है। इसका दाम $249 (13,695* रुपए ) रखा गया है। नोकिया ने यह नया लुमिया विंडोज़ 8 प्लेटफार्म चाहने वाले नौजवान ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया है।
नोकिया ने इस फोन में एक नई कलर तकनीक 'डुअल शॉट' का उपयोग किया है इस नई तकनीक की यूज़र अपने फोन के केस के रंग की ही दूसरी पारदर्शी कलर लेयर शुरू कर सकता है जो देखने में काफ़ी अच्छा नज़र आता है।
इस डिवाइस की खूबियों में शामिल है इसकी 3.8 इंच की टीएफटी क्लियर ब्लैक स्क्रीन 800*480 पिक्सल के रिज़ोल्यूशन के साथ, 1 गीगा हर्ट्ज़ का एस 4 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 512 एमबी की रैम, एलईडी के साथ5 मेगापिक्सल का कैमरा, कनेक्टिविटी के बहुत से ऑप्शन्स और सबसे ज़रूरी 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। नोकिया 620 को सात लुभावने रंगों में पेश किया गया है।
नोकिया लुमिया 620, लुमिया 820, 810, 822 और लुमिया 920 के बाद कंपनी का अगला विंडोज़ 8 ऑपरेटिंग पर काम करने वाला फोन है। हालांकि, भारत में अबतक इनमें से एक भी फोन की एंट्री नहीं हुई है।
तस्वीरों में देखिए नोकिया ने अपनी तकनीक और विचारशीलता से इस फोन को कितना सजाया है।