माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया एक और बजट स्मार्टफोन
Dainikbhaskar.com
| Dec 17, 2012, 15:33PM IST

माइक्रोमैक्स ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस का नाम A 68 स्मार्टी है। यह एक डुअल सिम फोन है और इसकी सबसे खास बात इसका 4 इंच की TFT टचस्क्रीन है। इसकी स्क्रीन 480 * 800 का रिज़ोल्यूशन देती है। इस फोन को 6490 रुपए के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। A 68 स्मार्टी एंड्रॉयड के 4.0 ICS पर काम करता है। इस फोन में 1 GHz का प्रोसेसर लगा हुआ है।
माइक्रोमैक्स के इस फोन में कनेक्टिविटी के तमाम ऑप्शन मौजूद हैं। यह फोन 2G सर्पोटिव तो है ही और साथ ही ब्लूटूथ, , USB, Wi-Fi जैसे ऑप्शन भी इस फोन में मौजूद हैं। LED फ्लैश लाइट के साथ इसका कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन की रैम 512 MB और इंटरनल मेमोरी 2GB की है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।







