PICS: सस्ते और अच्छे फीचर्स वाले टैबलेट्स की जमात में एक नई एंट्री
Dainikbhaskar.com
| Sep 08, 2012, 00:06AM IST

फनबुक अल्फा एंड्रॉयड 4.0 आईसक्रीम सेंडविच पर काम करता है और इसमें 1GHz Cortex A13 सिंगल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन लगी हुई है जो 800x480 का रिज़ोल्यूशन देती है। इस नए टैब की रेम 512MB है जबकि इंटरनल मेमोरी 4GB की है जिसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में 3G, Wi-Fi और USB 2.0. जैसी सुविधाएं हैं। यह डिवाइस प्रीलोडेड जीपीएस के साथ है। इसके अलावा गूगल प्ले, डॉक्यूमेंट व्यूअर, गूगल सिन्क, केलकुलेटर , कैलेंडर , Mi मवी, Mi स्टोर और यू-ट्यूब फीचर्स भी हैं।
माइक्रोमैक्स ने फनबुक की तरह फनबुक अल्फा में भी भरपूर एज्यूकेशनल कंटेंट दिया है, जो पढ़ने वालों खासकर विधार्थियों के लिए बहुत अच्छा है। पढ़ाई के साथ मनोरंजन के लिए भी इस टैबलेट की खासियत है।
तस्वीरों में देखिए कैसा है माइक्रोमैक्स का ये नया बजट टैबलेट ।








