15000 से भी कम कीमत में माइक्रोमैक्स का पहला क्वाड-कोर प्रोसेसर स्मार्टफोन
Dainik Bhaskar.com
| Jan 23, 2013, 12:27PM IST

माइक्रोमैक्स ने अपना पहला क्वाड-कोर प्रोसेसर स्मार्टफोन इंडिया में लांच कर दिया. इसमें 1.2 गिगा-हर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा हुआ है. A116 Canvas HD नाम के इस स्मार्टफोन में एंड्राइड का 4.1 यानी जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है.
8 मेगा-पिक्सल के कैमरे, LED फ्लैश और 4X जूम वाला यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगी. इसकी हाइडेफिनिशन आइपीएस टचस्क्रीन 5 इंच की है, जिसका रिजोल्यूशन 1280×720 पिक्सेल का है.
इसमें 1 जीबी का रैम लगा हुआ है. इंटरनल मेमोरी 4 जीबी की ही है, पर इसे 32 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है. इसकी कीमत 15000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है.







