माइक्रोमैक्स ही वह कंपनी है जिसने सबसे पहले सस्ते और बेहतरीन मोबाइल फोन्स लॉन्च कर नोकिया जैसी दिग्गज कंपनी को कड़ी टक्कर दी थी। लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद उसने खुद को टैबलेट की दुनिया में भी उतार दिया। उसे इस बात का पूरा यकीन था कि वह मोबाइल की तरह इस मार्केट में भी धमाल कर देगी। उसका अनुमान सही निकला।
टेक्नोलॉजी और मार्केट रिसर्चर के अनुसार माइक्रोमैक्स पिछले साल भारत में दूसरा सबसे बड़ा टैबलेट सेलर रहा। बजट टैबलेट निकालने की शुरुआत भारत में सबसे पहले माइक्रोमैक्स ने ही की थी। हालांकि इससे पहले आकाश टैबलेट के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डाटाविंड ने सबसे सस्ता टैबलेट पेश करने की घोषणा की थी, लेकिन बाजार में माइक्रोमैक्स ने सस्ता टैबलेट लॉन्च कर लोगों का दिल जीत लिया।
आगे तस्वीरों के जरिए जानिए कि वह कौन सी कंपनी है, जो भारतीयों का दिल जीतने में सबसे आगे रही...साथ ही जानिए कि सबसे अधिक चर्चित रही आकाश टैबलेट की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी को कौन सा स्थान मिला...और भी बहुत कुछ...