डुएल सिम मोबाइल के बाजार में माइक्रोमैक्स रोज नए धमाके कर रही है माइक्रोमैक्स का ताजा धमाका एक्स 233 डुएल सिम मोबाइल है जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं। यह माइक्रोमैक्स एक्स 233 एक डुएल सिम मोबाइल है। इसमें 1.7 इंच की टीएफटी स्क्रीन है जिसका रेज्योल्यूशन 128X160 पिक्सल है इसका की बोर्ड अल्फानुमेरिकल है।
यह एक बेसिक मोबाइल है जिसकी इंटरनल मेमोरी 223 एमबी है जिसे 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह मोबाइल उन लोगों के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ बेहतरीन बेहतरीन म्यूजिक का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इस टूजी मोबाइल में दो जीएसएम सिम एक साथ चल सकती हैं।
इस मोबाइल का मुख्य आकर्षण इसका एफएम है इसके अलावा डुएल एलईडी टॉर्च और यामहा एंपलीफायर है जो साउंड की क्वालिटी को बढ़ा देता है। एमपी3 और ब्लूटूथ की सुविधा भी मोबाइल में दी गई है।
Related Articles: