माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया वॉइस कॉलिंग एंड्राइड Funbook P600
Dainik Bhaskar.com
| Feb 18, 2013, 17:25PM IST

माइक्रोमैक्स टैबलेट बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है. कंपनी ने Canvas A116 phablet की सफलता के बाद एक और टैबलेट लॉन्च किया है – Voice Calling Android Funbook P600.
माइक्रोमैक्स का Funbook P600 में 7 इंच का मल्टी टच कैपेसिटिव टच स्क्रीन है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, 3-जी, और यूएसबी दिया गया है. हालांकि यह ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता है.
Funbook P600 में ड्यूल कोर क्वालकम कोर्टेक्स A51 गीगा-हर्ट्ज़ प्रोसेसर लगा है और एंड्राइड 4.0.4 आइसक्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है. रैम 512 एमबी की है, जबकि इन्टरनल मेमरी 2 जीबी की है, जिसे 32 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है. टैबलेट में रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा वीजीए है. माइक्रोमैक्स ने कीमत भी मात्र 9499 रुपये रखी है.






