इंडियन इकॉनमी बूम पर है. कामकाज की चीजों में भी ग्लैमर और स्टेटस का जुड़ाव हो ही जाता है. तभी तो बात करने के लिए बनी मोबाइल जैसी चीज की जगह आज स्मार्टफोन ने ले ली है. बाजार है, हम-आप इस बाजार से जुड़े हैं, और स्मार्टफोन इसी बाजार के दम पर बिक रहा है.
एक बड़ी आबादी आज भी हालांकि स्मार्टफोन बाजार से दूर है. आज भी उनके लिए मोबाइल बात करने का माध्यम मात्र ही है. ऐसा भी नहीं है कि यह तबका सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ही स्मार्टफोन से दूर है, बल्कि कई ऐसे संपन्न लोग भी आपको मिल जाएंगे, जो स्मार्टफोन के कॉम्प्लेक्स हैंडलिंग के कारण आम मोबाइल को तरजीह देते हैं.
Dainik Bhaskar.com आज आपके लिए ऐसे ही मोबाइल की पूरी लिस्ट ले कर आया है, जिनकी कीमत 1000 रुपये से कम है. आगे की स्लाइड में 19 ऐसे मोबाइल की लिस्ट और उनके यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स को एक-एक कर बताया गया है.