मोटोरोला ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यूरोप और लेटिन अमेरिका के लिए बना यह मोबाइल दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी इंटेल के साझेदारी से बना है 4.3 इंच के डिसप्ले के साथ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस फोन का नाम है Razr i .
इंटेल कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए चिप बनाता है और स्मार्टफोन में इंटेल चिप का यह उपयोग पहली बार है। इंटेल ने मोटोरोला के लिए Intel's Medfield smartphone प्रोसेसर बनाया है जो कि 2 Gigahertz का है और आजकल आ रहे 1.6 GHz के फोन से काफी तेज़ भी है।
मोटोरोला का यह लॉन्च इंटेल के लिए भी अहम है क्यों कि अब तक दुनिया के अधिकतम कंप्यूटरों की चिप बनाने वाली यह कंपनी मोबाइल बाज़ार में कदम नहीं रख पाई थी। मोटोरोला का नया फोन Razr i इंटेल के प्रोसेसर के साथ है।
तस्वीरों में देखिए कैसा हैं इंटेल के बनाए सबसे तेज़ प्रोसेसर वाला यह मोटोरोला स्मार्टफोन।