नासा की मंगल पर अभूतपूर्व चढ़ाई
dainikbhaskar.com
| Aug 06, 2012, 10:45AM IST

क्यूरियोसिटी रोवर का वज़न करीब 900 किलो और इसकी रफ्तार 30 मीटर प्रति घंटा है। रोवर मंगल की सतह पर 2 साल तक रहकर आंकड़े इकठ्ठे करेगा। अपने 2 साल की यात्रा के दौरान रोवर करीब 19 किलोमीटर की दूरी तक जाएगा। क्यूरियोसिटी रोवर ने धरती से मंगल के लिए अपनी यात्रा 26 नवंबर 2011 को शुरू की थी।
भारत के लिए गर्व की बात यह है कि, इस अभियान में कई महत्वपूर्ण लोग भारतीय मूल के ही हैं। नासा ने पूरी दुनिया से लोगों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। इसी के तहत रोवर में लगाए गए एक माइक्रोचिप में कई दूसरे मुल्क के लोगों के सहित 59,041 भारतीयों के नाम दर्ज किए गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक यह रोबर करीब 11 बजे मंगल की सतह पर उतरेगा।






