कल से मिलने लगेगा 11 हजार का ब्लैकबेरी
agencies
| Apr 18, 2012, 16:03PM IST

नयी दिल्ली . रिसर्च इन मोशन( आरआईएम) ने नया ब्लैकबेरी स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। कंपनी इसे मोस्ट अफोर्डेबल फोन बता रही है। कंपनी का यह दावा है कि इस ब्लैकबेरी कर्व 9220 की बैटरी लाइफ किसी भी दूसरे ब्लैकबेरी कर्व स्मार्ट फोन से कहीं ज्यादा है।
क्वर्टी कीपैड वाले इस फोन की कीमत कंपनी ने 10 हजार 990 रूपये तय की है।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने एक समारोह में इस फोन को लॉंच किया। इस फोन के बाजार में आने में थोड़ा वक्त है और यह 19 के बाद ही बाजार में मिल सकेगा।
क्या है खास
दो मेगापिक्सल कैमरे के इस फोन में 320x240का पिक्सल रिजोल्यूशन तथा डिस्पले 2.44 इंच का है।
ब्लैकबेरी मैसेंजर( बीबीएम) की सुविधा वाले इस फोन को चार रंगो पिंक, व्हाइट, टील और ब्लैक में पेश किया गया है।
ब्लैकबेरी ओएस 7.1 पर आधारित इस फोन में डेडीकेटिड बीबीएम बटन है जिससे ब्लैकबेरी की पापुलर मैसेंजर सर्विस पर तुरंत पहुंचा जा सकता है।
इस ब्लैकबेरी की खासियत यह है इसमें एम एम रेडियो सपोर्ट भी है भले ही आपको इस बात पर हंसी आ जाये।
फोन में थ्री जी सपोर्ट नहीं है लेकिन वाई फाई या ईडीजीई से कनेक्ट हुआ जा सकता है
कैमरा इंटीग्रेशन के जरिए सीधे बीबीएम अपडेट की सुविधा भी मिलती है।






