NEW GADGET:फिंगरप्रिंट पहचान कॉफी बनाएगी मशीन
DainikBhaskar.com
| Aug 04, 2012, 12:46PM IST

कई खूबियां हैं खास: इसके ऊपरी हिस्से में बना पैनल कॉफी मग को पहले से गर्म कर देगा, ताकि तैयार कॉफी मग में डालते वक्त ठंडी न हो जाए। यही नहीं, मशीन अपनी साफ-सफाई भी खुद करेगी।
दूसरों के लिए भी बना सकेंगे : आपको कॉफी बनाना नहीं आता, तो भी चिंता की कोई बात नहीं। यह मशीन प्रोफाइल एक्जिट कमांड के मिलते ही उस शख्स की पसंदीदा कॉफी को तैयार करने की सचित्र विधि फ्लैश करने लगेगी। उसे देखकर कॉफी तैयार की जा सकेगी।
कहां मिलेगी: इस अनूठी कॉफी मशीन को अमेजनडॉटकॉम के जरिए बिक्री के लिए जल्द ही पेश किया जाएगा।
कीमत: लगभग 1,48,139 रुपये।








