विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Top 10 Gadgets >> Computer >> New Ipad Complaints Pile Up

न्यू आईपैड में ओवरहीटिंग, वाई-फाई की समस्‍या

dainikbhaskar.com | Mar 23, 2012, 11:21AM IST
 
 


नई दिल्ली. न्यू आईपैड को लॉन्च हुएअभी मुश्किल से दो हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन एपल के इस नए टैबलेट से लोगों की शिकायतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ओवरहीटिंग, वाईफाई कनेक्टिविटी में परेशानी और रिचार्ज करने में लंबा वक्त लगने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।  
 
न्यू आईपैड में ऐसी ही कुछ दिक्कतों और कमजोरियों पर डालिए एक नज़र:
 
आईपैड 2 की तुलना में कमजोर
वॉरंटी देने वाली कंपनी स्क्वेयर ट्रेड ने आईपैड 2 और न्यू आईपैड का 'ड्रॉप टेस्ट' किया। इस परीक्षण में पाया गया है कि न्यू आईपैड को कमर और कंधे की ऊंचाई से गिराने पर आईपैड 2 की तुलना में ज़्यादा नुकसान हुआ। स्क्वेयर ट्रेड का कहना है कि इस परीक्षण में न्यू आईपैड की स्क्रीन टुकड़े-टुकड़े हो गई और तकरीबन बाहर आ गई। जबकि आईपैड 2 की स्क्रीन सिर्फ टूट गई।   
 
रिचार्ज करने में लगने वाला वक्त
पीसी वर्ल्ड ने 43 टैबलेट का परीक्षण किया है। परीक्षण में पाया गया है कि न्यू आईपैड को बैटरी रिचार्ज करने में सबसे ज़्यादा वक्त लगा। पत्रिका का दावा है कि न्यू आईपैड को रिचार्ज करने में 6 घंटे का वक्त लगा। वाईफाई कनेक्टिविटी में परेशानी
टेक वेबसाइट गिजमोडो का कहना है कि कई ग्राहकों ने इस बात की शिकायत की है कि न्यू आईपैड को वाई फाई के साथ कनेक्ट करने में दिक्कत पेश आ रही है।  
 
गर्म हो जाता है
कुछ ग्राहकों ने शिकायत है कि इस्तेमाल के थोड़ी देर बाद ही न्यू आईपैड गर्म हो जाता है। 20 मार्च को कंज्यूमर रिपोर्ट्स नाम की पत्रिका ने 'हीट टेस्ट' किया और इसके नतीजे जारी किए। पत्रिका के मुताबिक न्यू आईपैड 116 डिग्री तक पहुंच जाता है जो आईपैड 2 की तुलना में 13 डिग्री ज़्यादा है। 
 
ज़्यादा भारी है
न्यू आईपैड आईपैड 2 की तुलना में ज़्यादा भारी है। बताया जा रहा है कि बेहतर बैटरी लाइफ और अच्छे ग्राफिक्स प्रॉसेसर की वजह से न्यू आईपैड थोड़ा ज़्यादा भारी है। लेकिन एक बार चार्ज करने के बाद बैटरी लंबे वक्त तक आपका साथ देती है, यही वजह है कि कई लोगों के लिए न्यू आईपैड का ज़्यादा वजन समस्या नहीं है।    
 
स्टोरेज
न्यू आईपैड में आप उतने एप्स नहीं डाल सकते हैं, जितने आप आईपैड 2 में डाल सकते थे। लेकिन इसमें कुछ एप्स की साइज बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि, नए टैबलेट में हाई डिफीशन डिस्प्ले की तारीफ हो रही है।
 
सिरी की सहूलियत नहीं
कई लोगों को उम्मीद थी कि न्यू आईपैड में सिरी का फीचर होगा। न्यू आईपैड में काफी बेहतर वॉयस डिक्टेशन फीचर जोड़ा गया है। लेकिन कई लोगों की शिकायत है कि न्यू आईपैड अप्वॉइंटमेंट तय करने, वेब सर्च करने जैसे आदेश का पालन नहीं कर रहा है। 
एक्सप्लोरर को पहली बार क्रोम ने पछाड़ा
रेटिना डिस्पले के साथ लांच हुआ द न्यू 'आईपैड'
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment