iPhone 4S के दाम पर ही मिलेगा iPhone 5
dainikbhaskar.com
| Sep 08, 2012, 14:07PM IST

एप्पल की वेबसाइट 9to5Mac.com ने शुक्रवार को आईफोन-5 के बारे में एक खास खबर दी वेबसाइट के मुताबिक अमेरिका के लोगों के लिए iPhone 5 के लिए iPhone 4S जितने ही पैसे खर्चने पड़ेंगे। अमेरिका में किन्ही विशेष टेलीकॉम कंपनियों के साथ 2 साल के अनुबंद के तहत iPhone 4S के 16 GB वर्ज़न 199 डॉलर, 32 GB 299 डॉलर और 64 GB वर्जन की कीमत 399 डॉलर है। भारत में आईफोन-5 की कीमत करीब 45 से 50 हज़ार रुपए के आसपास हो सकती है।
नया iPhone, अपने पिछले वर्जन iPhone 4S की तुलना में बड़ी स्क्रीन के साथ होगा। आईफोन के पिछले मॉडल 4एस की स्क्रीन 3.5 इंच की थी जबकि नए फोन आईफोन5 की स्क्रीन 4 इंच की होगी।
अमेरिका में मोबाइल जगत के विकास पर विश्लेषक वेबसाइट पाइपर जेफरी ने पहले ही आईफोन-5 की शानदार बिक्री का अनुमान लगाया है। उनके मुताबिक रिलीज़ होने के हफ्ते भर में ही यह फोन 10 मिलियन तक के बिक्री ग्राफ पर पहुंच जाएगा।






