GADGETS: मार्केट से 7 उम्मीदें
गैजेट मार्केट के लिए यह हलचल भरा हफ्ता था। अमेजन ने अपने फ्लैगशिप प्रॉडक्ट किंडल फायर की नई रेंज लांच की तो नोकिया और मोटोरोला ने भी अपने प्रॉडक्ट्स की तरफ लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की। लेकिन अब सबकी निगाहें अगले बुधवार को लांच होने जा रहे एप्पल के नए आईफोन पर लगी हैं।
गुरुवार को अमेजन ने किंडल फायर के चार नए मॉडल लांच किए। इससे ठीक एक दिन पहले नोकिया और मोटोरोला ने पांच नए स्मार्टफोन लांच किए थे।
छुट्टियों के शॉपिंग सीजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट बनाने वाली अमेजन.कॉम इंक नई रेंज लॉन्च कर रही है। एप्पल की प्रतिद्वंदी कंपनियों का अनुमान है कि बाजार में उत्सुकता पैदा कर वे अपने प्रॉडक्ट को पहले लांच करके फायदा उठा सकती हैं। बुधवार को नोकिया ने जो दो फोन लांच किए हैं वो विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले पहले फोन हैं।
अगर बात एप्पल की की जाए तो बिक्री के मामले में कंपनी अब भी काफी मजबूत है। हालांकि आईफोन को सैमसंग के इसी साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस थ्री ने पछाड़ दिया है। दरअसल, सैमसंग ने जून में गैलेक्सी का यह ताजा मॉडल लांच किया था जिससे उसे जबरदस्त फायदा हुआ। इसके मुकाबले पिछले साल अक्टूबर में लांच हुए एप्पल का सबसे नया आईफोन था जो कि काफी पिछड़ गया। हालांकि एप्पल इसी महीने नया आईफोन ला रही है जिसकी बदौलत दोबारा उसके शीर्ष पर आने की संभावना बढ़ गई है।
रिसर्च कंपनी आईएचएस आईसप्लाई के मुताबिक एप्पल टैबलेट बाजार में अब भी सबसे आगे है। अमेरिका में बिकने वाले हर दस में से 7 टैबलेट आईपैड ही होते हैं। प्रतिद्वंदी कंपनियां किंडल फायर जैसे छोटे और सस्ते टैबलेट्स के जरिए एप्पल को टक्कर देन की कोशिश जरूर कर रही हैं। अब ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एप्पल भी जल्द ही छोटी स्क्रीन का आईपैड लांच कर देगा।
आने वाले समय में गैजेट की दुनिया से आप क्या उम्मीदें कर सकते हैं, यह जानने के लिए आगे क्लिक करें...
दाम कम, काम ज्यादा : 5000 तक के 9 शानदार फोन
PICS: सस्ते और अच्छे फीचर्स वाले टैबलेट्स की जमात में एक नई एंट्री
आईपैड से 10 हजार रुपये सस्ता है किंडल!









