तकनीक: कॉन्टेक्ट लैंस की सतह पर भी पढ़ सकेंगे मोबाइल का मैसेज

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के सहारे मोबाइल से भेजे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक मैसेज इंसान की आंख पर लगे कॉन्टेक्ट लेंस पर सीधे नज़र आएंगे। यह नई तकनीक बैल्जियम के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई है। गेंट यूनिवर्सिटी में माइक्रोसिस्टम में वैज्ञानिकों ने एक गोलीय आकार पर LCD स्क्रीन चढ़ा कर उसे कॉन्टेक्ट लैंस के जितने छोटे आकार पर ले गए। इस डिवाइस को इस काबिल भी बनाया गया कि इस पर वायरलैस तरीके से तस्वीरें और टैक्स्ट देखे जा सकें।
एक एप्लीकेशन की मदद से इस तकनीक में एक पिक्सल के सहारे ही पूरी तरह सतह को घेर लेता है, ये किसी सनग्लास जैसा भी है। पहले भी इस तरह की कोशिशें की जा चुकी हैं लेकिन यह सफलता विशेष है। यह तकनीक इंसानी आंख को वह क्षमता देती है जिसकी मदद से वह अपने कॉन्टेक्ट लैंस पर किसी टेलीविज़न स्क्रीन की तरह ही देख सकेगा।
इस तकनीक से बनाए गए लैंस को मेडीकल सेवाओं में भी उपयोग किया जा सकेगा।







